हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम का सिलसिला लगातार जारी है। युवा भाजपा नेता विभोर अग्रवाल तथा रजनीश गुप्ता द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास कार्यों को सही दिशा दे सकती है। 
उन्होंने कहा कि वह भाजपा के मंत्र सबका साथ-सबका विकास के साथ सभी को साथ लेकर नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा, विश्वतोष सिंह, अमोल अग्रवाल, शीतल कालरा एडवोकेट, अनूप बंसल, अनमोल गुप्ता, दीपक कुमार, शेर अली, मोनू कुमार, वरुण अग्रवाल, श्यामल दास, उमेश वर्मा, नरेश शर्मा, विशाल गुप्ता, रानू गोयल, सौरभ सिंघल, अमरीश गुप्ता, अंशुल सैनी, आशु अग्रवाल, शगुन शर्मा तथा मनोज सचदेवा आदि ने मेयर गौरव गोयल का फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours