हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स टीम द्वारा बंद पड़े सरकारी स्कूल में वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें अधिकतर फलों के पेड़ लगाए गए। वहीं संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़ बताया कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है क्योंकि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलता है और पर्यावरण को भी वृक्ष शुद्ध करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा हमें वृक्षों संरक्षण करना अपना परम कर्तव्य समझना चाहिए।
उन्होंने बताया कि और आज टीम ने कोरोना काल में बंद पढ़े सरकारी विद्यालयों में फलदार पौधों का वृक्षरोपण किया है। और आगे भी बारिश के मौसम में लगातार टीम द्वारा वृक्षरोपण का कार्य जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की है। उपाध्यक्ष पंकज त्यागी बताया कि वृक्ष हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं अगर धरती से वृक्ष समाप्त हो जाए, तो मनुष्य का जीवन भी समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर एक मनुष्य का कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जिससे हमारा वातावरण शुद्ध होगा, और हमारे बच्चे भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त करें। संदीप चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण करना ही हमारा कर्तव्य नहीं है। वृक्षरोपण हुए पौधों की सुरक्षा और समय-समय पर उनमें पानी पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। जिसे हमें पूर्ण निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, त्रिलोक सिंह,जोगेंद्र त्यागी, इंद्रपाल वर्मा, हारून मंसूरी मोजूद रहे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours