हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्राली को धर दबोचा और सभी वाहनों को अपने आवास पर लाकर सीज कर दिया। एसडीएम की अवैध खनन पर इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वही एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है।
कि लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी मगर कोरोना संक्रमण के चलते तहसील प्रशासन को चकमा दे कुछ खनन कारोबारी खनन में लिप्त थे। उन्होंने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए टीम का गठन कर टीम को कार्रवाई करने हेतु लगाई गई है अगर कोई भी व्यक्ति अवैध खनन करता हुआ पाया जाता है या अवैध खनन में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours