हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार की सख्त ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कृष्णा नगर में निरीक्षण करते हुए भूपतवाला क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। कृष्णा नगर में जिसमे एक घर से चल रहे दवाईयों की सप्लाई और रॉ मेटेरियल के स्टाॅकिस्ट के कागजों की जाॅच पडताल की गई। और उन्हे स्टाॅक को ढंग से व्यवस्थित करते हुए साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया और फर्म संचालक मौके पर ना मिलने पर, सप्लाई पर रोक लगाई वही भूपतवाला क्षेत्र में तीन मेडिकल के साथ एक अन्य मेडिकल स्टोर पर संबंधित व्यक्ति के ना मिलने पर चेतावनी देकर उसे बंद कराया। ज्ञात हो कि कृष्णा नगर क्षेत्र मे कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत सीविर कार्यो का निरीक्षण कर रहे थे। तब उन्होने एक घर से दवाईयों के लेन-देन का कार्य होता देखा, जिसकी सूचना उन्होने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को दी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कृष्णा नगर क्षेत्र में निरीक्षण किया। 
मेलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता भारती ने काॅलोनी के उस घर का निरीक्षण किया जहां से दवाओं के लेन-देन की जानकारी मिली थी। जिसमे पाया गया कि वह घर से दवाईया व रॉ मटेरियल  की  सप्लाई कर रहा था, ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित व्यक्ति के ना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सप्लाई पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां से थोक दवाईयों की सप्लाई की जा रही थी। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि स्टाकिस्ट के रिकाॅर्ड की जाॅच-पडताल करते हुए आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखने को निर्देशित किया है। वही भूपतवाला क्षेत्र के एक अन्य मेडिकल स्टोर पर संबंधित व्यक्ति के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध न होने के कारण चेतावनी देकर उसे बंद कराया गया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने निरीक्षण के दौरान कहाॅ कि दवाईयाॅ व्यक्ति को जीवन प्रदान करती है। दवाईयों को लेकर समाज मे किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही की की जायेगी। उन्होने जनपद के सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों तथा दवाई स्टाकिस्टों को अपने लाईसेंस एवं अन्य कागजों को अपडेट रखने के निर्देश दिये है। जिनके आभाव मे संबधित फर्म पर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours