हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने भगवानपुर क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मददेनजर वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने कोरोना महामारी की रोकथाम व आम जनता को संक्रमित होने से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आवागमन को कम करने के लिए जागरूक किया। 
एसएसपी ने भगवानपुर थानान्तर्गत ग्रामीणों की जन समस्याओं को जन शिकायत कैम्प के माध्यम से सुना तथा मौके पर समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जन शिकायत कैम्प मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मंगलौर व थानाध्यक्ष भगवानपुर के माध्यम से फरियादियों ने जमीन सम्बंधी शिकायतो, घरेलू हिंसा, पैसों के लेन-देन आदि शिकायतें रखी जिनके समाधान को एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। 
उन्होने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लोगों को संम्बंधित थाने मे पुलिस अधिकारियों को टेलिफोन के माध्यम से सूचना देने को कहा। जिससे पुलिस द्वारा उनका हर संभव समाधान किया जा सके। उन्होने कोरोना से बचाव के लिए मास्क तथा सेनेटाईजर का प्रयोग करते रहने की अपील की। सभी थाना तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक नगर तथा देहात के कार्यालयों को विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोडने की भी बात कही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours