हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के धनपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे है। ग्रामीणों का कहना है ग्राम पंचायत के अंदर दर्जनों हैंड पंप ऐसे है जोकि काफी दिनो से खराब पड़े हैं। उनकी ग्राम प्रधान द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। इन हेड पंप को ठीक कराने की गुहार हम ग्राम प्रधान से लेकर हरिद्वार जिले में बैठे संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से भी कर चुके हैं।
बावजूद इसके आज तक किसी ने इन हैंडपंपों की सुध नहीं ली है। जिसके चलते ग्रामीणों को पानी के लाले पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधान द्वारा गांव के अंदर ना तो साफ सफाई कराई जा रही और ना ही इन हैंडपंपों को ठीक कराया जा रहा है। गांव के अंदर सड़के टूटी हुई पडी है ना ही उनका कोई संज्ञान लिया जा रहा है। जिन से गुजर ना अभी दुर्लभ हो गया है।
जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं गांव के ऊपर भयंकर बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। बावजूद इसके ऐसा लगता है जैसे शासन-प्रशासन को ग्रामीणों के जीवन से कोई सरोकार ही नहीं रह गया हो। उन्होंने बताया कि अब मीडिया के माध्यम से राज्य में बैठे उच्च अधिकारियों को अवगत कराना चाहते हैं।
ताकि हमारे गांव की समस्या का समाधान हो सके, बरहाल अब देखना यह होगा कि क्या ग्रामीणों की आवाज उच्च अधिकारी सुन पायगे या नहीं, क्या ग्रामीणों को मिल पाएगा पानी, गांव में लगे हेड पंप होंगे ठीक, यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा।







Post A Comment:
0 comments so far,add yours