हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पूरे विश्व में महामारी घोषित की गयी बीमारी जिसको कोरोना वायरस (COVID19) के नाम से जाना जा रहा है, जिसके कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, जिससे पीडित लोगों के हर रोज नये मामले सामने आ रहे हैं, इसी के मद्देनजर भारत में भी लगातार देखने में हर रोज कोरोनावायरस (COVID19) के मामले सामने आ रहे हैं, इसी भयंकर महामारी वाले वायरस से बचाव के लिए सरकार स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों द्वारा तरह तरह से दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे है, जैसा कि सभी को ज्ञात है, कि कोरोनावायरस (COVID19) का सबसे पहला मामला दिसम्बर में चीन के वुहान में पाया गया था, जिससे इस महामारी को (COVID19) नाम दिया गया है, इसी कोरोनावायरस (COVID19) के प्रकोप को देखते हुए कल यानी 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी द्वारा भारत के लोगों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की गयी है, तथा ताली, थाली और घंटी बजाकर उन लोगों का धन्यवाद बोले जो इस महामारी से लडने और निपटने में सहयोग दे रहे हैं, राष्ट्रीय साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज भी प्रत्येक भारतीय से अपील करता है, कि कल 22 मार्च को प्रत्येक भारतवासी इस बात का समर्थन करे, जनता कर्फ्यू लगाये, अपने आप को और देश को सुरक्षित करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours