हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। आज प्रशासन ने धारा 144 का पूर्ण रुप से पालन करवाना शुरू कर दिया है हर व्यक्ति पर पूरी पैनी नजर रखी जा रही है जो भी बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकल रहे हैं सभी को रोका जा रहा है, हम बात कर रहें है भगवानपुर क्षेत्र मंडावर चौकी की जहां पर सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स दिखाई दिया, जनता कर्फ्यू के दौरान मुस्तैद दिखी पुलिस, जनता कर्फ्यू के तीसरे दिन भी बीते दो दिनों की भाँती ही आज भगवानपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाती दिखाई दी। थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ दिखे।
लॉक डाउन के चलते चप्पे-चप्पे ओर पुलिस अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए है, ओर अपने क्षेत्र में लगातार गस्त लगाई जा रही है, ओर लोगो से अपील की जा रही है आप अपने घर पर ही रहें, घर से तभी बाहर निकले जब बहुत जरूरी काम हो नही तो आप अपने घर पर ही रहें। आपको बता दे कि लॉक डाउन पर लगातार लोगो को पुलिस द्वारा घर मे रहने के निर्देश दिए जा रहे है, इसके बाद भी कुछ लोग बाहर निकल रहे है तो उस पर कार्रवाई भी की जा रही है, वही सीमा की चौकी पर भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है कि उत्तराखंड में जब तक लॉक डाउन लागू है तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours