हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना वायरस संक्रमण जो कि वर्तमान मे एक विश्व स्तर की बीमारी के रूप के फैल रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन प्रशासन द्वारा हरिद्वार कोषागार और उप कोषागार लक्सर आदि में पेंशन आहरित करने वाले पेंशनर से अनुरोध किया जा रहा है कि वो अपनी समस्याओं, अनुरोध शिकायतों हेतु 31 मार्च तक कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के स्थान पर कार्यालय के नम्बर 0135- 2226641 अथवा मेल आई डी treas-har-ua@nic.in की सेवाओं का लाभ ले सकते है। अतः आपसे सम्बंधित यदि कोई पेंशनर किसी कार्य हेतु कोषागार रोशनाबाद, लक्सर जाने की तैयारी में हैं तो उसे इस महत्त्वपूर्ण जानकारी देने में सहयोग करे। डॉक्टर के अनुसार कोरोना वायरस 65 साल से ऊपर ज्यादा दुष्प्रभावित होता हैं जिसके लिए उन्हें ज्यादा सावधानी की जरूरत हैं। हरिद्वार मुख्य कोषागार की वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने हेतु यह शासन द्वारा निर्णय लिया गया हैं। जिससे कि पेंशनरों की समस्याओं, शिकायतों, या अन्ये सेवाओ पर कार्य भी होता रहे और बीमारी को फैलने से भी रोका जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours