हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० उमर) कलियर। धनौरी देर रात हुई तेज बारिश एवं हवा चलने के कारण रामनगर कंट्रोल रूम से धनौरी बिजली घर की 33 केवी की आपूति  मे फाल्ट आने के कारण  बिजली घर की विधुत आपूर्ति सोमवार रात 9 बजे से मंगलवार देर शाम तक बहाल नही हो पाई, सोमवार रात 9 बजे धनौरी बिजली घर की मेंन आपूर्ति को आ रही लाइन मे बारिस के कारण फाल्ट आने से पूरी लाइन ब्रेक डाउन हो गयी। जिससे देर शाम से करीब 65 गाँवो की विधुत आपूर्ति बंद हो गयी, जिससे ग्रामीणों को सारी रात अँधेरे मे काटनी पड़ी, सुबह के समय ग्रामीणों को पीने के पानी, जानवरो आदि को नहलाने धुलाने को लेकर पानी को  तलाश मे भटकना पड़ा, पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को हैंड़पंपों का सहारा लेना पड़ा। बिजली सप्लाई ठप रहने से किसानों के पशुओं को हरा चारा नही मिल पाया, मंगलवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नही हो पाई। इस बावत धनौरी बिजली घर के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने बताया कि शाम हुई बारिश से 33 केवी की लाइन मे फाल्ट आने से लाइन ब्रेक डाउन हो गयीं थी, पूरी लाइन सर्च करने मे समय लग गया। मंगलवार देर रात तक विधुत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours