हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंर्तगत मुस्तफाबाद पदार्था गांव में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति और विचार विमर्श किया गया। वही बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी चरण दिनकर ने स्वर्गीय काशीराम को पार्टी का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा हिंदू, मुस्लिम एकता को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा और कांग्रेस लोगों को जातिवाद के नाम पर लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलकर ही आज इस मुकाम पर पहुंची है। जहां सर्व समाज के लोगों का मान सम्मान किया जाता है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी यूनुस अंसारी ने कहा कि बहन कुमारी मायावती पार्टी निर्माता काशीराम के विचारों को आगे बढ़ाकर उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास की बात की जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल, जिला अध्यक्ष राम कुमार सिंह राणा, मोनू राणा, हैप्पी राम, विनोद कुमार, केजी सिंह आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours