हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को देसी तमंचे के साथ धर दबोचा ह। आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र की रायसी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक को देसी तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रायसी चौकी पुलिस ने गशत के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम रवि पुत्र अतर निवासी कंकरखाता थाना लक्सर बताया है। उन्होने बताया कि आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उनका कहना कि क्षेत्र में किसी भी गैरकानूनी हथियार व काम करने वाले को किसी भी सूरत मे बक्सा नहीं जाएगा। अगर कोई क्षेत्र में गैरकानूनी काम करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours