हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शान्तरशाह चौकी पुलिस ने फरार नाबालिक चोरी के अभियुक्त को धर दबोचा है। जिसके कब्जे से चोरी किए गए नो मोबाइल, आठ चार्जिंग, एक स्पीकर बरामद किया गया है। सभी स्मार्टफोन है। अभियुक्त को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आपको बतादे कि पूर्व में सचिन गिरी की मोबाईल की दुकान पर चोरों ने ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया था। तथा पीड़ित ने चोरी की घटना से शान्तरशाह चौकी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया था। जिसका संज्ञान लेते हुए शान्तरशाह चौकी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चोरी की वारदात का खुलासा कर बहादुरपुर सैनी के दो नाबालिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जोकि चोरी किए गए मोबाईल फोन को बेचने की फिराक में थे। जिनके पास से तीन मोबाईल फोन व एक लाउडस्पीकर बरामद किया गया। घटना में अन्य अभियुक्त उस समय से फरार चल रहे थे। जिनकी धरपकड़ के लिए गठित पुलिस टीम ने जाल बिछाया तथा मुखबीर लगाएं व क्षेत्र में लगातार दबिश भी दी गई। जिसमें मुखबीर की सूचना पर फरार अभियुक्त धर दबोचा गया। वही चौकी इंचार्ज अशोक रावत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम नेे 24 घंटेे में चोरी की घटना का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था व अन्य फरार थे। जिनकी तलाश में टीम लगातार नजरे गड़ाए हुए थी। क्षेत्र में दबिश भी दी जा रही थी। और आज मुखबीर की सूचना पर नाबालिक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से नो मोबाइल, आठ चार्जिंग और एक स्पीकर बरामद किया गया है। सभी स्मार्टफोन है। अभियुक्त पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार नजर रखी जा रही है। कोई घटना न घटित हो इसका भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। लगातार क्षेत्र में गस्ती भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अपराध में लिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव जनता के हित में कार्य करती है और कोई अप्रिय घटना न इसका भी विशेष ख्याल रखा जाता है। अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी ही पुलिस प्रशासन का धर्म है। जिसको पुलिस का हर एक जवान जनता की सेवा कर इमानदारी के साथ निभाता। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें, जिससे समय रहते हुए अपराधियों पर लगाम कसा जा सके। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज अशोक रावत, एसआई रघुवीर सिंह रावत, कांस्टेबल हरजन्दर सिंह, कांस्टेबल अनिल कोहली आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours