हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत जट बहादुरपुर गांव के समीप एक गन्ने के खेत में आग लगने से आठ बीघा गन्ना पूरी तरह से जल गया। हवा के झोंकों ने आग को विकराल रूप दे दिया था। जिस कारण आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नसीरपुर कला निवासी इकबाल ने 15 बीघे जमीन ठेके पर ले रखी है। जिसमें गन्ने की फसल लगी हुई है। किसान इकबाल ने बताया कि खेत से कुछ गन्ना काटा गया था।
जिसकी पत्ती में आग लगाकर फूंका जा रहा था। अचानक हवा का तेज झोंका आया और आग तेज हो गई और तेजी के साथ गन्ने की फसल में जा लगी। और आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया और आग ने आठ बीघा गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे फसल पूरी तरह जल गई है। और काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण भी फसल को बहुत नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से भी किसी तरह की सहायता मिलने की संभावना नहीं है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours