हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बढ़ेडी राजपूतान सल्फर से जाने वाला मेन रोड खस्ताहाल होने के कारण मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। वर्षा के चलते गहरे गहरे गड्ढों में पानी भी इकट्ठा है। जिनसे आए दिन हादसों की घटना घट रही है। मुसाफिर गड्ढो में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। यह रोड लगभग 25 से 30 गांव को जोड़ता हुआ लक्सर, हरिद्वार और लंढोरा को जाता है। लाखों की संख्या में मुसाफिरो को रात दिन इस रोड से होकर गुजरना होता हैं। लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी मुसाफिरो को भुगतनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारी कुंभकरण की नींद से जाग नहीं पा रहे हैं। तो वही पार्टियों के नेता भी बरसाती मेंढक की तरह चुनाव के समय बाहर निकल जनता से बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन जीतने के बाद जनता से किए वादों पर खरा नहीं उतरते, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। वही ग्रामीण मोहम्मद फारुख, मोहम्मद इरफान, मेहरबान, अब्दुल, समी, हाजी सनाउल्लाह, मोहम्मद हनीफ, फरमान, अफजाल, इनाम, इंतजार, इसरार, नफीस, उस्मान, वसीम, तोसिम, फारुख आदि का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों का बहुत बुरा हाल है। सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे, नोकीले पत्थरों के साथ-साथ सड़कों पर बजरी उखड़ी पड़ी है। जिनसे आए दिन गंभीर घटनाएं घट रही हैं। मुसाफिर चोटिल हो रहे हैं। तो वही वाहनों को भी भारी नुकसान है। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय नेता जनता का वोट लेने के लिए झूठे बड़े-बड़े दावे तो करते हैं। लेकिन धरातल पर कोई भी नेता खरा नहीं उतरता और केवल जनता को ठगा जाता है। उन्होंने कहा कि विधायक, प्रधान, जिला पंचायत से लेकर विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही का ही नतीजा है जो क्षेत्र में विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि घोड़ेवाला, भारापुर भंवरी, मरगुबपुर, कसमपुर, बुडहेडी, गांव अलावलपुर आदि के ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। विकास के नाम पर इन क्षेत्रो में कुछ भी नहीं किया गया है। जगह-जगह सड़कें टूटी-फूटी हुई है। लेकिन कोई भी शासन प्रशासन में बैठा अधिकारी कर्मचारी गंभीर नहीं है। क्या शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारी और राजनेता जनता के जीवन से खिलवाड़़ करने के लिए बैठे हुए हैं। उन्होंनेे कहा की जनता की मेहनत के पैसे से ही सरकारें चलती है। अधिकारियों को हर तरह की सुविधा मुहिया कराई जाती है। जिससे जनता की समस्याओं का समाधान और विकास हो सके। लेकिन जनता को केवल लूटा जा रहा है। जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours