(रजत चौहान) देहरादून। विगत दिनों में पुलिस उपमहा निरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों में लिप्त ऐसे अपराधियो जो वर्तमान में अपराधों में लिप्त होकर आपराधिक गतिविधियो को करने में अग्रसर है, के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों जो समाज मे नशे के धंधे को अवैध रूप से संचालित कर धन संचित करने में अग्रसर है, तथा आम जनमानस में इनकी खराब ख्याति है, जिसकी शिकायत करने से लोग कतराते हैं, चिन्हित कर ऐसे व्यक्ति के इस कृत्य से कानून व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना बनी रहती है, ऐसे अपराधी पर अंकुश लगाया जाना नितांत आवश्यक हैं, इस क्रम में थाना क्षेत्र में अभियुक्त भरत सिंह नशीले पदार्थो की बिक्री में लिप्त रहता है, इसके विरुद्ध अन्य अभियोग भी पंजीकृत है, इसकी उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आज दिनाक 17 मार्च 2019 को इसके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर चलानी रिपोर्ट सम्बंधित न्यायालय प्रषित कर उक्त अभियुक्त को जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी, नाम पता अभियुक्त भरत सिंह पुत्र सूंदर सिंह नि०शांतिपुर, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल हाल पता किरायेदार रोजी वुड स्कूल के पास, गांव किरसाली थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 42 वर्ष, आपराधिक इतिहास मु०अ०स० 93/10 धारा 60/72 Ex act, मु०अ०स० 31/12 धारा 60/72 Ex act, मु०अ०स० 53/12 धारा 60/72 Ex act, मु०अ०स० 48/14 धारा 60/72 Ex act, मु०अ०स० 141/19 धारा 60/72Ex act, मु०अ०स० 14/20 धारा 60/72 Ex act अपराधियो पर अंकुश लगाए जाने हेतु ऐसे अपराधियो का चिन्हीकरण कर उन पर आवश्यक वैधानिक दंडात्मक कार्यवाही हेतु राजपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours