हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली कोटद्वार में नियुक्त हेड कांस्टेबल देवी लाल, कांस्टेबल चण्डी प्रसाद एवं कांस्टेबल गजेन्द्र द्वारा दिनांक 16/03/2020 को ड्यूटी के दौरान बस अडडे के समीप एक बुजुर्ग महिला अकेली घुमती हुई मिली, पुलिसकर्मियों द्वारा महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम बच्ची देवी (उम्र-72 वर्ष) बताया, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बुजुर्ग महिला को कोतवाली लेकर आये, जहाँ पर पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को पानी पिलाकर अपने पन का एहसास दिलाकर उनका पता जानने की कोशिश की ताकि उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाए, पुलिस ने बुजुर्ग महिला के परिजनो की जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो महिला के पास से एक टिकट जी०एम०ओ०यू० का मिला, जो पौड़ी से कोटद्वार के लिए आई थी, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा जी०एम०ओ०यू० कार्यालय से कंडक्टर का नंबर लेकर कंडक्टर को फोन करके महिला के बारे पूछा तो उसने बताया कि यह महिला रछोली से अकेली बैठी थी, पुलिस कर्मियों द्वारा रछोली ग्राम प्रधान का नंबर लिया गया तथा उनके नम्बर पर फोटो भेज कर पहचानने को कहा गया तो ग्राम प्रधान ने बताया कि यह बुजुर्ग महिला हमारे गांव की है, इनके बेटे का नाम धर्मवीर पति का नाम भगवंत सिंह है, प्रधान जी से धर्मवीर का नंबर लिया गया तो उसने बताया कि मेरी मां आज सुबह घर से कोटद्वार मेरी बहन देवेश्वरी के घर जा रही थी और उनके पास न मोबाइल था और ना ही कुछ कागजात, धर्मवीर से उसकी बहन का नंबर लिया गया फिर उसकी बहन को फोन करके बताया गया, कि उनकी मां थाना कोटद्वार में हमारे साथ है, उसके बाद उनका बड़ा दामाद महेंद्र सिंह नेगी थाने आए और उक्त बुजुर्ग महिला को कोटद्वार पुलिस ने उनके दामाद के सुपुर्द किया, परिवार जनों से मिलकर उक्त महिला बहुत खुश हुई, कोटद्धार पुलिस के इस नेक कार्य की स्थानीय जनता और वृद्ध माता जी के परिवार जनों द्वारा काफी सराहना की और उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया, पुलिस टीम हेड कांस्टेबल देवी लाल कांस्टेबल चण्डी प्रसाद कांस्टेबल गजेन्द्र।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours