हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) ऋषिकेश। महामारी कोरोना वायरस से सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस उप- महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की गोष्ठी लेकर उपरोक्त महामारी के संबंध में जागरूक करते हुए अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी को मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था कर बांटने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में 16 मार्च 2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश से संपर्क कर, 150 मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को कोतवाली ऋषिकेश प्रांगण में बुलाकर एक गोष्ठी ली गई। जिसमें कोरोना से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली ऋषिकेश के समस्त कर्मचारी गणों को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे गए।
   
जिसमें सभी को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए

● सभी कर्मचारी गण साफ-सफाई रखेंगे।

● प्रत्येक आधे घंटे में सभी पुलिसकर्मी अपने हाथ पैरों को अच्छी तरह से धोना सुनिश्चित करेंगे।

● बाहर ड्यूटी से घर जाने के पश्चात अपनी वर्दी को अन्य कपड़ों से अलग रखेंगे।

● अपने साथ मास्क एवं सैनिटाइजर रखकर उसका प्रयोग करेंगे।

इसके अतिरिक्त कोतवाली ऋषिकेश के थाना कार्यालय, शिकायती डेस्क मे सैनिटाइजर रखवा दिया गया है, एवं बाहर से आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के लिए डिटोल से हाथ धोने की व्यवस्था की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours