हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। आज ब्लड वॉलनटिअर्स हरिद्वार के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे कोरोना वायररस के कारण रक्तदान शिविर न होने के कारण ब्लड बैंक में हो रहे रक्त की मात्रा की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की गई। मीटिंग में ब्लड वॉलनटिअर्स को सम्भोधन करते हुए अनिल अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस से इस समय देश में सभी रक्तदान शिविर कैंसिल कर दिए गए है, जिस कारण ब्लड बैंको में रक्त का आभाव हो रहा है इसलिए उन्होंने जन मानस से अपील की है कि जो भी व्यक्ति 18 से 65 वर्ष की आयु का है वह स्वस्थ है और उसको रक्तदान किये हुए कम से कम 3 माह या उससे ज्यादा हो गए है तो वह अपने निकटतम ब्लड बैंक  में जाकर रक्तदान जरूर करे, जिससे जरूरतमन्दों तक रक्त पहुच सके। थेलेसिमिया, हीमोफीलिया से ग्रसित व्यक्ति जिन्हें बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है उनके लिए आपका रक्तदान करना ही उनके लिए जीवनदान है वही शेखर सतीजा ने बताया कि इस समय सबको सावधानी बरतनी चाहिए और जरुतमन्द लोगो के मदद के  लिए आगे आना चाइये, जहाँ देश में इस समय आपातकालीन स्तिथि घोषित की गई है वही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बहुत अधिक वृद्धि हुई है जिसके लिए उन्होंने जनता से यह भी अपील की है कि जब तक संभव हो भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर रहे और बहुत ही एमरजेंसी के समय अस्पताल या घर से बाहर जाए। आपके द्वारा किया गया यह प्रयास कोरोना से लड़ने में देश के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। मनीष लखानी ने कहा कि यदि किसी रक्तदाता को रक्तदान करने जाना है और साधन की सुविधा न हो तो वह अपने साधन से रक्तदाता को निकटतम रक्तकोष ले जाएंगे जिससे किसी रक्तदाता को असुविधा न हो। इस अवसर पर अनिल झांब, विशाल अनेजा , मनीष लखानी, अशोक कालरा, सुमित बंसल, मयंक छाबड़ा, अंकित नेगी, विक्रम गुलाटी, कामना तनेजा, मधुर अनेजा, आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours