हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मंग्लौर के निर्देशन में चलाते जा रहे ओप्रेशन क्लीन स्वीप के दौरान दिनांक 21 मार्च को थाना भगवानपुर के मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की दौडबसी में ईख के खेतों में कुछ लोग गौकशी कर रहे है, यदि तत्काल छापामारी की कार्यवाही अमल में लाई गरीब, तो अपराधी पकड़ में आ सकते हैं, इस सूचना के तुरंत बाद भगवानपुर पुलिस द्वारा दौड़ बसी में चिह्नित ईख में छापामारी की गयी तो मौके पर गौकशी करता एक अभियुक्त अकबर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 120 किलो गौमांस, तथा 02 कुल्हाड़ी, 02 छुरियां, तराजू बाट, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की थैलियां, एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गयी, उक्त अभियुक्त से पूछताछ की गई तो, उसने अपने साथियों बिलाल पुत्र खलील, परवेज पुत्र मुस्ताक, बावन पुत्र अब्दुल करीम निवासी गण सिकन्दर पुर भैंसवाला, तथा मुकम्मिल पुत्र गुफरान दौडबसी बताया, उक्त के सभी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है, पूर्व में भी उक्त अभियुक्तों पर गौवंश के अपराध पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उपनिरीक्षक प्रदीप रावत चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल अनिल व बलदेव थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours