हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा रानीपुर में बैरियर नंबर 6 से रावली महदूद के मुख्य मार्ग पर राज्य योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के डामरीकरण व नाले का निर्माण का कार्य शुरू कराया। इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि इस मुख्य मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहनों सहित हजारों लोगों का आवागमन होता है। जिस कारण इस मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण की अति आवश्यकता रही है। जन समस्याओं को दूर कर क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना ही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही प्राथमिकता है। मूलभूत समस्याओं का समय समय पर निस्तारण किया जा रहा है। समय समय पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत हुआ जा रहा है। क्षेत्र की विकास योजनाओं में पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान है। विकास कार्यों में किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, महामंत्री चमन चौहान, तरुण कुमार, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, नरेश चौहान, भूपेंद्र सैनी, विपिन चौहान, विनित चौहान, सुखबीर, मनोज पाल, देवेंद्र पाल, नितिन पाल, अंकित श्रीवास्तव, कुलदीप, डॉ संजय, अमित, दीपक पेगवाल, किशोर लाम्बा, बिट्टू, सुभाष, हिमांशु कटारिया, संजीव चौहान, रविन्द्र, महावीर, अनिल, पंकज सिंघल सहित कई लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours