हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने नगर पालिका कर्मचारियों को मास्क सैनिटाइजर एवं उपकरण किए वितरित किए गये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अमरीष गर्ग ने कहा कि चीन देश से निकली कोरोना वायरस एक भयंकर बीमारी है। इससे हमे सावधानी बरतनी चाहिए। सभी कर्मचारी सफाई के दौरान मास्क इस्तेमाल जरूर करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें और अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह साफ करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर रहेगा, तो तभी जीवन सफल बन पाएगा। वही अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने कहा कि शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ साफ करें और कान नाक में उंगली का इस्तेमाल ना करें। खांसी आए तो मुंह पर हाथ रखकर खासे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक डेंजर बीमारी है। इससे बचने के लिए मास्क पहने और साफ-सफाई का पूरा पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जीवन बहुत ही अनमोल होता है। हमें अपने शरीर की अच्छी तरह साफ सफाई और शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। जिससे कि कोई भी बीमारी हमें छू न सके। उन्होंने नगर पालिका के सभी कर्मचारियों से कोरोना वायरस के चलते सावधानी बरतने की अपील की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours