हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। डीपीएम हुंडई आर्य नगर शोरूम ज्वालापुर में न्यू क्रेटा कार लॉन्च की गई। जिसका  लॉन्च मुख्य अतिथि के रूम में पहुंचे ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद तथा कलियर विधायक फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया। डीपीएम हुंडई के सीईओ सीएम गोयल, जरनल मैनेजर मुशर्रफ अली तथा भूपेंद्र नेगी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। 
वही डीपीएम हुंडई के सीईओ सीएम गोयल ने न्यू क्रेटा कार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह कार इंडिया की पसंदीदा फैमिली कार बनेगी। कार में ऐसे बहुत से फीचर्स है जो इस सेगमेंट की दूसरी कारों में ग्राहको को नहीं मिलेंगे। उन्होंने बताया कि न्यू क्रेटा कार चार मॉडल में निकाली गई है। 
जिसमें पांच कलर है। जो डीजल और पेट्रोल में उपलब्ध है। और दोनों मॉडलों में ऑटोमैटिक वर्जन भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कार मेंरियर कैमरा, रियर सेंसर, रियर डिफ्फोगर, रियर वाइपर और वॉशर भी दिया गया है।जिनकी किमत नो लाख नब्बह हजार से शुरू है। 
और ग्राहकों को इस कम रेज में ऐसी सुविधा वाली कार नही मिलेगी। सैंकड़ों ग्राहकों ने न्यू क्रेटा कार को देखा और अपनी बुकिंग करवाई। इस अवसर पर स्टा में पदम शर्मा, श्याम सिंह, अंकित कुमार, राजेंद्र, असलम, अक्षय शर्मा, राहुल  बाबर, पल्लवी धीमान, अभिषेक पुंडीर, शेरखान, इंतजार आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours