हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में लगा है गंदगी का अंबार आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में किस तरह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां पूरा विश्व करोना वायरस जैसी महामारी बीमारी से जूझ रहा है। वही नगर पालिका लक्सर साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है इतनी बड़ी महामारी के चलते नगर पालिका कुंभकरण की नींद सो रही है। ना तो किसी कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है और ना ही साफ-सफाई पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे नगरपालिका लक्सर को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है। जहां एक तरफ तो स्वच्छ भारत अभियान की बात की जा रही है तो वही लक्सर नगर पालिका स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि क्या नगर पालिका इस कुंभकरण की नींद से जाग कर साफ सफाई की ओर कोई ध्यान देगी या नहीं। इस महामारी के चलते नगर में छिड़काव जैसी कोई व्यवस्था कर पाएगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, इस बाबत जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौहर हयात से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं और नगर में छिड़काव भी किया जा रहा है और साफ-सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से की जा रही है। लेकिन आप तस्वीरों मैं देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या वास्तव में नगर में सफाई व्यवस्था की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours