हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अक्सर देखा गया है जब भी किसी को कोई संकट य परेशानी होती है तो उसके लिए हमेशा मित्र पुलिस आधी रात को फरिश्ता बनकर पहुचती है, पर एक समय जब आया जब मित्र पुलिस  ही खुद संकट में फस गई, कौन पहुचा रात मित्र पुलिस के लिए फरिश्ता बनकर, आपको बताते चलें कि मित्र पुलिस के लिए भोला शर्मा श्यामपुर के जंगलों में फरिस्ता बनकर पहुचे, करीब रात 1 बजे से श्यामपुर के जंगलों में खड़े थे चार दरोगा, हाइकोर्ट नैनीताल से आ रहे थे तभी उनकी गाड़ी आई20 पंचर हो गई, उसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी खोली तो उस में टायर बदलने का ना तो पाना ओर न जैक था, उसके बाद वो पूरे 1 घंटे जंगलों में खड़े रहे, न तो किसी ने कार रोकी ओर न कोई मदद के लिए आया। तभी वहां से गुजर रहे भोला शर्मा, अमित बौरी, गौरव त्यागी, शुभम व उत्तम सिंह अपने दोस्त को छोड़ने श्यामपुर उस के घर जा रहे थे, जभी भोला शर्मा ने देखा की 4 लोग जंगलों में खड़े है ओर काफी परेशान लग रहे हैं, भोला शर्मा ने अपनी कार रोकर उनके पास गए और परेशानी पूछी तो उहोंने बताया की उनकी गाड़ी पंचर हो गयी है और न तो पाना हैं  ओर न जैक है, तभी भोला शर्मा ने तुरंत उनमे से एक दरोगा को साथ लिया और हरिद्वार अपनी दुकान के पास आये ओर अपने जानने वाले से जिस के पास (आई20) कार थी उनको उठा कर रात 2 बजे उनकी कार का पाना लिए ओर तुरंत श्यामपुर चले गए और आधा घण्टे में उन का टायर बदल दिया, तभी मोके पर चंडी घाट चौकी इंचार्ज पहुच गए, ओर मित्र पुलिस के जवानों ने भोला शर्मा का तह: दिल से धन्यवाद किया, बताया गया है कि वो चारो दरोगा देहरादून प्रेमनगर थाने में तैनात है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours