हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस से पूरे भारतवर्ष नहीं अपितु पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने अपनी जड़ें फैला दी है, और दुनिया मे इस बीमारी से त्राहि-त्राहि मची हुई है, और लोगो के मन मे एक दहसत का माहौल पैदा कर दिया है, जिसके चलते हर शहरों में कोरोना वायरस के बचने के लिए सोशल मीडिया पर एक संदेश छोड़ा जा रहा है, और छोड़ना भी जाइज है, जो कोरोना वायरस से जिन लोगो की मौतें हुई है उसे देखकर व सुनकर लोगो के मन मे डर बैठ गया है,
और लोगो के बचाव के लिए हर प्रकार के निर्देश दिए जा रहे है, जिसके चलते स्कूल, सिनेमा व आदि को भी बंद करवा दिया गया है, और लोगो द्वारा कोरोना वायरस के लक्षणों के लिए भी बताया गया, किस प्रकार से कोरोना वायरस ने अपनी जड़ें फैल रखी है, और इस वायरस को कैसे रोका जा सकें, लोगो द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर उपाए सोशल मीडिया पर लोगो को जागरूक करने के लिए पोस्ट डाली जा रही है।
इसी के चलते हरिद्वार हरकी पौड़ी पुलिस की एक मुहिम चलाई गई जिससे कोरोना के संक्रमण हेतु जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा एक दूसरे से हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। जब इस बारे में हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज कोरोना वायरस ने लोगो के मन मे डर पैदा कर दिया है, जिसके चलते कोरोना वायरस को कैसे खत्म व कैसे रोका जा सकें इसी के चलते हरिद्वार हरकी पौड़ी चौकी के पास लोगो को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए गए है, जिससे कि जनता भली-भांति जागरूक हो सके तथा कोरोना के संक्रमण से दूर रहे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours