हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जहां एक ओर चीन, इटली, ईरान के बाद अब भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस से हाहाकार कर रही है तो वही दूसरी और कुछ लोगो की गलत आदतों के कारण वो कोरोना वायरस समेत अन्य बीमारियों को आमंत्रित करते है। जी हां हम बात कर रहे हैं उन लोगो के बारे में जो अपनी दिनचर्या में जीभ से छूकर नोट गिनती हैं या पेज उलटते हैं। पैसे वो रोग वाहक हैं जो हर तरह के लोगो के हाथों से होते हुवे स्वस्थ लोगो तक पहुंचते हैं। आप ने महंगा सेनेटाइजर, और मास्क खरीद लिया मगर जीभ से छूकर नोट गिनना पुस्तक के पेज पलटना बन्द नही किया तो आप कैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते है। इस विषय मे जब पूर्व सीएमओ प्रेमलाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जीभ से छूकर नोट गिनना पुस्तक के पेज उलटने जैसी गलत आदतों के कारण कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से बचना मुश्किल है। अतः कुल मिलाकर स्वयं को घातक बीमारियों से बचाना चाहते हो या आप मे भी जीभ से छूकर नोट गिनने की आदत है तो उससे अविलंब आज ही तौबा कर ले।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours