हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एक शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू से हरिद्वार की सामाजिक संस्था सर्व सेवा संगठन समिति के सदस्यों ने होटल देवनदी में मुलाकात कर संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी और उन्हें उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाऐं दीं, इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने तापसी को हरिद्वार की धार्मिक धरोहर गंगा जल भी भेंट किया, इस दौरान होटल देवनदी के एम०डी० रोहन सहगल, समिति के अध्यक्ष आशीष जैन, सचिन माहोर, तृप्ति गुप्ता, करिश्मा भट्ट, मनीषा उपाध्याय, वैभव अरोड़ा मौजूद रहे, आपको बताते चलें कि सर्व सेवा संगठन लगातार जनहित व समाज हित के कार्यों को पूरी लगन से करती चली आ रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours