हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिसअधीक्षक नगर व सीओ डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में पुलिस गस्ती दल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंजू उर्फ गीता पत्नी अनिल साहनी निवासी कांठ बंगला बस्ती, थाना राजपुर देहरादून उम्र 42 वर्ष को सुमन नगर रोड पर भांग पत्ती बेचने के लिए ले जाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।अभियुकता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुकता को आज मानीय न्यायालय पेश किया गया है। पूछताछ पर इसने बताया कि यह अपने परिवार के साथ काफी समय से यहां रह रही हैं, पति मजदुरी करता है, तथा यह पान बीड़ी आदि की ठेली लगती है, यह गांजे की पुड़िया बेचती है, पूर्व में अवैध शराब भी बेचती थी, तथा पूर्व में एक बार अवैध शराब बेचने के अपराध में थाना राजपुर से बंद हो चुकी है। पुलिस टीम में कानि० आनंद कुमार, कानि० सुशील, म०कानि० शशि शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours