हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रेल मंडल प्रबंधक मुरादाबाद तरुण प्रकाश लक्सर पहुंचे लक्सर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया, उन्होंने बताया कि कुंभ मेला 2021 में प्रारंभ होने जा रहा है यात्रियों को कुंभ मेले में पहुंचने में कोई भी दिक्कत परेशानी ना हो इसी के चलते आज हरिद्वार में स्टेट गवर्नमेंट्स के ऑफिसर के साथ भी मीटिंग की गई है उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को कैसे सुचारू रूप से संपन्न कराना है इस उपलक्ष में लक्सर का भी निरीक्षण किया गया है क्योंकि लक्सर से देहरादून का रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य भी चल रहा है वही लक्सर में नए रेलवे प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है और रेलवे निर्माण व कोहरे के चलते कुछ ट्रेनें भी रद्द की गई है जिन्हें जल्द ही बहाल किया जाएगा और आमजन को इसका लाभ मिलेगा, उन्होंने अधीनस्थों को कार्य में तेजी लाने की बात कही और कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहा है उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, जिससे कि कुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी ना हो।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours