हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों में लिप्त ऐसे अपराधियो जो वर्तमान में अपराधों में लिप्त होकर आपराधिक गतिविधियो को करने में अग्रसर है, उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा ऐसे  व्यक्तियों जो समाज मे नशे के धंधे को अवैध रूप से संचालित कर धन संचित करने में अग्रसर है, तथा आम जनमानस में इसकी खराब ख्याति हैं, जिसकी शिकायत करने से लोग कतराते हैं, चिन्हित कर ऐसे व्यक्ति के इस कृत्य से कानून व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना बनी रहती हैं। ऐसे अपराधी पर अंकुश लगाया जाना नितांत आवश्यक हैं, इसी क्रम में थाना क्षेत्र में अभियुक्त भरत सिंह पुत्र सूंदर सिंह निवासी शांतिपुर, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल हाल पता- किरायेदार रोजी वुड स्कूल के पास, गांव किरसाली थाना राजपुर, देहरादून उम्र 42 वर्ष नशीले पदार्थो की विक्री में लिप्त रहता है, इसके विरुद्ध अन्य अभियोग भी पंजीकृत है। इसकी उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु इसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 110G Crpc की कार्यवाही कर चलानी रिपोर्ट संबंधित न्यायालय प्रषित कर मुचलका पाबंद कराया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours