हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार द्वारा लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक बालक अंकित पुत्र पन्नालाल निवासी कबूतर मार्केट जमा मस्जिद दिल्ली 11 वर्ष को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के माध्यम से राजकीय बाल गृह रोशनाबाद में दाखिल कराया गया था, उक्त बालक की लगातार काउंसलिंग करने पर बालक ने अपना निवास स्थान ग्राम नन्दवाल जनपद बहराइथ उत्तर प्रदेश बताया, काफी प्रयासों के उपरांत पता लगाया गया कि बालक अंकित ग्राम नन्दवाल तहसील केसरगंज थाना बाउंड्री जनपद बहराइथ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है बालक के परिजनों का मोबाइल नंबर पता लगाकर दूरभाष संपर्क कर मां निर्मला को बालक अंकित की जनपद हरिद्वार में बरामदगी के संबंध में सूचना दी गई तथा बालक को सुपुर्दगी में लेने हेतु जनपद हरिद्वार बुलाया गया, बालक को आज उसके माता पिता लेने पहुंचे हैं जिसको काउंसलिंग व समस्त वैधानिक कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश अनुसार बालक को सकुशल परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है, परिजनों द्वारा बताया गया कि वह चार पांच महा से घर से लापता था काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला, हमें जानकारी नहीं थी इसलिए हमने पुलिस में रिपोर्ट नहीं कराई, बालक को पाकर परिजनों के आंसू छलक गए, तथा परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours