हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज साहित्य हमारी पहचान राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन निर्भय फार्म हाउस फेरुपुर रामखेड़ा में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कवि सम्मेलन में आए उत्तर कुमार धाकड़ छोरा व कविता जोशी हरियाणवी कलाकार ने सबका मन मोह लिया, साहित्य हमारी पहचान राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रुप में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कवि सम्मेलन राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक हैं। इन कवि सम्मेलनों के आयोजन से जो देशभक्ति की धारा प्रवाहित होती है उससे लोगों के मन में देशप्रेम की भावना की जागृति उत्पन्न होती है।
वहीं सम्मेलन में आए उत्तर कुमार धाकड़ छोरा ने अपनी कवि में कुछ इस अंदाज में पढ़ा कि कहीं पर धूप तो कहीं पर साहिबान होता है....मुसाफिरों का यही तो इंतिहान होता है....वफा की छत नहीं गिरती कभी वहां देखो....भले ही गांव में कच्चा मकान होता है.. य कहते ही लोगो का दिल जीत लिया। वहीं साहित्य हमारी पहचान राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के आयोजक धर्मेंद्र चौहान, अमित कुमार नन्द, संजय लांबा व रितिका थपियायल ने अतिथियों का सम्मान किया एवं अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्जलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। वहीं संचालन कर रहे धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि युवाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक ओर सोशल मीडिया के अतिरिक्त साहित्य सम्मेलन द्वारा उद्देश्य से इस कायर्क्रम का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय जनता में इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखने को मिला।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours