हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर अपने विशिष्ट संबोधन में संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन ने कहा कि तिरंगा हमारी आन और शान है उधर मौलाना गुफरान ने कहा कि हर मुसलमान देश के लिए कुर्बान होने का जज़्बा रखता है और तिरंगे में हमारी जान है। संस्था के महासचिव गुल नवाज सिद्दीकी ने कहा कि देश के लिए हमारी जान भी कुर्बान है यह हमारा देश है, देश के लिए सब कुछ कुर्बान है संस्था के संरक्षक नसीम सलमानी ने कहा की तिरंगा हमारी जान और शान तिरंगे के लिए हम हिंदू मुस्लिम और अन्य धर्मों के लोग कुछ भी कर सकते हैं यहां पर कोई हिंदू नहीं है ना मुसलमान सिर्फ एक हम हिंदुस्तानी हैं। संस्था के संरक्षक मेहरबान अली ने कहां है कि तिरंगे में हमारी शान है हम अपने देश के लिए पूर्ण रूप से कुर्बान होने के लिए भी तैयार हैं गणतंत्र दिवस पर मिष्ठान एवं फल बांटकर बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। जिसमें डॉक्टर निसार गफ्फार सलमानी, मोहम्मद आजम गुलफाम, अनिल कश्यप, सोहनलाल व नसीम सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours