(विभास सिन्हा) हरिद्वार। शिवालिक नगर के व्यापारियों ने आज नगर पालिका शिवालिक नगर की लाइसेंस के नाम पर की जा रही लुट के विरोध में व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की आज मंदी के दोर से गुजर रहे व्यापारियों के लिए यह एक काला क़ानून लागू कर व्यापारी की कमर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसको हमारा व्यापार मण्डल किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगा, आज व्यापारी अपने परिवार के लालन पालन को अच्छे से नहीं कर पा रहा है और अनेक प्रकार के टेक्स दे रहा है ऐसे में यह टेक्स लगाकर व्यापारी को सड़क पर लाने का काम किया जा रहा है, जिसका सड़क पर आ कर विरोध किया जाएगा, और यह वापस ना लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। विरोध करने वालो में मुख्य रूप से उपेन्द्र चौधरी, समीर, जितेन्दर, विपिन, इंदरजीत, शमशाद, रजनीश अग्रवाल, रिसब, भानु, दिलीप, अनुज, सुमित पाल, राहुल, राजेश, वरुण कुशवाह व अरविन्द चौधरी आदि उपस्थिति रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में शिवालिक नगर पालिका के खिलाफ सड़को पर उतर कर किया जोरदार प्रदर्शन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours