हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) लेखक। गणतंत्र का अर्थ क्या स्वतंत्रता के नाम पर यातायात के नियमो का उलंघन करना होता हैं? गणतंत्र का अर्थ क्या राजनीति की दुकान को जिंदा रखने हेतु छात्रों के द्वारा लालच देकर देश विरोधी नारे लगवाना हैं? गणतंत्र का अर्थ क्या लड़कियों के साथ छेड़खानी, रेप करके फिर सुप्रीम कोर्ट /राष्ट्रपति से दया की भीख मांगना हैं? गणतंत्र का अर्थ क्या अपनी मांगों को मनवाने के लिये सड़क, रेल जाम करके सरकारी सम्पत्ति को हानि पहुँचाना है? गणतंत्र क्या होता हैं ये कभी उस किसान से पूछो जो स्वयं भूखा रहकर सभी प्राणियों का पेट पालता हैं। देश की रक्षा करने वाले उस सैनिक से पूछो जिसे ये भी नही पता कि कौन सा दिन उसका आखिरी है। उन सुरक्षा बलों से गणतंत्र का अर्थ पूछो जो अनेको बन्धन में बंधकर समाज मे कानून व्यवस्था को बनाये रखते है। जिसको बनाये रखने में कई बार वो अपनी जान भी दे देते हैं। दूषित मानसकिता वाले लोग विश्व के अतिउत्तम देश भारत मे कमिया ढूढ़ते हैं उन्हें अपना भारत देश छोड़कर आंतकवाद को जन्म देने वाले देश अच्छे लगते है। यदि उन्हें उन देशों में जाने को कहा जाता है तो वो बुरा मान जाते है। ऐसे लोग भूल जाते हैं कि विश्व में ऐसा कोई देश नही जिसके नागरिक भारत की नागरिकता लेने में उत्सुक रहते है। लेकिन स्वस्थ मानसिकता और बड़ी सोच वाले सभ्य भारतीय हर बार यही कहेंगे कि "सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours