हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 71वाँ गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष ‘एक शाम-शहीदों के नाम’ का आयोजन हुआ। जिसमें पंचवेदी क्रिएशन देहरादून के कलाकारों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जीवनी पर आधारित प्रेरणादायी नृत्य नाटिका ने सभी को भावविभोर कर दिया, वहीं बाल कलाकार नेगी बंधु द्वारा शहीदों के बलिदान पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया। शांतिकुंज की महिला मंडल, संगीत विभाग के भाइयों, त्रैमासिक संगीत प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थी, देसंविवि के विद्यार्थियों ने भी शहीदों को नमन करते हुए संगीत प्रस्तुत किये। तो वहीं गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों ...’ गीत पर बैण्ड धुन की मनमोहक प्रस्तुती ने संध्याकालीन सत्र को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को बोध कराते हुए संकल्प कराया। इस दौरान गायत्री विद्यापीठ की चेयरपर्सन श्रीमती शेफाली पण्ड्या, व्यवस्थापक श्री शिवप्रसाद मिश्र, प्रज्ञा अभियान के संपादक श्री वीरेश्वर उपाध्याय सहित शांतिकुंज, देसंविवि, गायत्री विद्यापीठ परिवार सहित विभिन्न साधना शिविरों में आये लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours