हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में बहादराबाद की वात्सल्य वाटिका में नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा प्रमाणित नेहरू युवा मंडल अजीतपुर के सदस्यों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। युवा वर्ग ने उनकी पुण्यतिथि पर बाबू को याद किया, साथ ही उनके सपने 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' को पूरा करने की शपथ ली। शपथ समारोह में वात्सल्य वाटिका के सह प्रबंधक पंकज चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता एक सच्चाई के मार्ग पर चलें और विजय हासिल की ऐसा ही आज के युवा को करना चाहिए। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन हरिद्वार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप ने कहा कि युवा वर्ग को अपनी किसी भी मांगों के लिये हिंसा नही अपनानी चाहिए। देश के कानून पर भरोसा करना चाहिए। कार्यक्रम में विनय, मनीष, प्रिंस, प्रभात, सौरभ, सोनू, अंकित, राजेश, प्रभाकर व पंकज आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours