हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। धर्म सिंह पुत्र स्वर्गीय बिशम्बर निवासी बसेड़ी खादर ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भूमि खसरा नंबर 241 रकबई 0.064 व खसरा नंबर 242 म रकबई 0.154 हे० मे अपने भागाअनुसार का मालिक काबिज आबाद चला आता है, उन्होंने पत्र में बताया कि सोनू पुत्र बिरम सिंह निवासी केहडा जबरन गुंडागर्दी के बल पर मेरी सम्पत्ति पर कब्जा कर सम्पत्ति से बेदखल करने की फिराक लगा हुआ है और इस आशय का असफल प्रयास भी कई बार कर चुका है उन्होंने पत्र में बताया कि 30 जनवरी को सोनू पुत्र बीरम अपने साथ कुछ गुंडा किस्म के लोगों को लेकर आया और मेरी प्रशनगत सम्पत्ति पर कब्जा कर मुझे बेदखल करने का प्रयास करने लगा, उन्होंने बताया कि उस समय तो मेरे द्वारा मौके पर उपस्थित व अन्य व्यक्तियों की मदद से विपक्षी को कब्जा करने से रोक दिया गया, आरोप है कि जाते-जाते विपक्षी आइंदा भविष्य में मौका मिलने पर जबरन गुंडागर्दी के बल पर मेरी प्रशनगत सम्पत्ति पर कब्जा कर मुझे, मेरी प्रशनगत सम्पत्ति से बेदखल करने की एलानिया धमकी देकर गया है, पीड़ित ने लक्सर उपजिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई है और विपक्षी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है वही लक्सर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए लक्सर एसएचओ व लेखपाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours