हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि.की टीम ने कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज से शिष्टाचार भेंट की और स्वागत किया, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए नवनियुक्त थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज से एक कुशल प्रशासक के रूप में क‌र्त्तव्यों का निर्वहन करने की उम्मीद जताई और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने को गंभीरता से लेंगे, वहीं नवनियुक्त थाना अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के स्वागत को देख उनका हौसला दुगुना बढ़ गया है, वे अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और अपराध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे, उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही कुछ भी संभव है, नियमानुसार वो हर किसी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग, जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अंसारी, जिला प्रवक्ता अमरदीप चौहान, जिला संगठन सचिव भारत भूषण, जिला संगठन सचिव रजनीश ठेकेदार उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours