(मनीष लखानी) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार की पहल पर ऑपरेशन शिनाख्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर के नेतृत्व में तथा नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी वंदना वर्मा के निकट निर्देशन में ऑपरेशन शिनाख्त टीम नंबर-2 के उप निरीक्षक कृपाल सिंह मय कॉन्स्टेबल 455 सी०पी०अनिल कुमार सैनी, कॉन्स्टेबल 168 सी०पी०मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल 28 सी०पी०राजीव कुमार यादव व सहयोग कर्ता कॉन्स्टेबल 1046 सी०पी०मंजीत कंडारी थाना कैन्ट कोतवाली ऋषिकेश में 97/19 मानव गुमशुदगी पुरुष बृजपाल उर्फ बिट्टू पुत्र इलम सिंह निवासी रेलवे रोड बाल्मीकि बस्ती थाना ऋषिकेश की गुमशुदगी गुमशुदा बृजपाल उपरोक्त्त की माता प्रकाशी देवी के द्वारा दिनांक 27/9/2019 को पंजीकृत कराई गई थी।
गुमशुदा को वादिया द्वारा दिनांक 21/9/2019 को घर से बिना बताए कहीं चला जाना बताया गया था जिसकी अभी तक कोई सूचना काफी तलाश करने पर भी वादिया को नहीं मिली थी, 26 जनवरी को वादिया प्रकाशी देवी व गुमशुदा के छोटे भाई विनीत उर्फ गुल्लू व इसके सगे मामा ओमी पुत्र नत्थू समस्त निवासीगण उपरोक्त्त के द्वारा कोतवाली कैन्ट चौकी सर्किट हाऊस में दिनांक 07/11/2019 को गल्जवाडी मसूरी मोटर मार्ग के जंगल में मिले अज्ञात मानव पुरुष शव की शिनाख्त चौकी कार्यालय के जिल्द पंचायतनामा शव रजिस्टर मृतक के फोटो आदि से परिवारजनों द्वारा गुमशुदा बृजपाल उर्फ बिट्टू के रूप शिनाख्त की गई, बृजपाल की पत्नी विनीता देवी अपनी पुत्री नाम तानी उम्र 09 वर्ष व पुत्र शिवम उम्र 06 वर्ष को साथ लेकर मोदीनगर पुराना डाक खाना 20 नम्बर कोठी अमृतसर पंजाब में अपने पिता रवि के पास रह रही है, बृजपाल के परिवारजनों ने बताया कि बृजपाल काफी समय से मानसिक तनाव में रह रहा था इसकी पत्नी 6-7 साल से इसे छोड़ कर चली गई थी, शव की शिनाख्त के दौरान गुमशुदा की माँ व परिवारजन फूट-फूट कर रोने लगे, जनपद पौड़ी की टीम न० 2 द्वारा उन्हें गले से लगाकर उनके आँसू पोंछते हुए ढांढस बँधाकर सांत्वना दी गई, मृतक के परिवारजनों ने पुलिस के इस कार्य की काफी सराहना की गई।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours