हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने हरिद्वार के झबरेड़ा थाने के प्रभारी रविन्द्र शाह को उत्कृष्ट सेवा हेतु पुरस्कृत किया गया। रविन्द्र शाह के अलावा उनकी टीम के एस०आई अर्जुन, सिपाही अमित कुमार व प्रभाकर ने भी काबिले तारीफ मदद की थी। जिसके लिये इन्हें भी राज्यपाल द्वारा मेडल दिया गया।
आपको बताते चलें कि यह पुरस्कार पिछले महीने दिसम्बर को एक घर मे लगी आग में पाँच जिन्दगी को बचाने हेतु दिया गया है। दो परिवार के विवाद में लगी आग में कई जीवन घर के अंदर जीवन और मृत्यु के बीच जंग लड़ रहे थे। यदि समय पर झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र शाह दिलेरी नही दिखाते तो कुछ पल बाद वो 5 जिंदगी उसी आग में झुलसकर उनकी दर्दनाक मौत हो जाती। उनके इस साहस की उस समय हरिद्वार एसएसपी के अलावा हर किसी ने प्रशंसा की थी। जिसके बाद राज्य पुलिस द्वारा उनके नाम की अनुशंसा की गई थी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours