हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। हरिद्वार शहर में जब अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक ट्रक शहर के अंदर खुस गया और तेज गति से आती जाती गाडियो और लोगो का ख्याल नही कर रहा था जिसे आते हुए रानीपुर चौक पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, पर ट्रक चालक नही रुका, तथा तेजी के साथ आगे बढ गया एवं शंकर आश्रम से सिंहद्वार की ओर मुड गया जो कि हाईवे पर जाने की फिराक मे था, सिंहद्वार से पहले गंगा प्रदूषण ईकाइ के कार्यालय के पास बेकाबू ट्रक को पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया,
जब इस बार मे यातायात प्रभारी बिपेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि तेज गति से आ रहा ट्रक को पुलिस कर्मी द्वारा रुकने का प्रयास किया गया तो वह नही रुका और सिंहद्वार से पहले शिवमूर्ति पर उक्त ट्रक चालक को पकड़ लिया गया, उन्होंने बताया कि एक-दो गाड़ियों का नुकसान हुआ है, किसी के चोट नही आई है, और उक्त चालक को गिरफ्तार कर थाने पहुँचाया गया है, वही जब उक्त सम्बंध मे ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची, और गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया जा रहा है, और रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगा, गनीमत यह रही कि किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर अब तक पुलिस को प्राप्त नही हुई है। समाचार लिखे जाने तक इतनी जानकारी प्राप्त रही।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours