हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट दीपावली के उपलक्ष्य में गरीबो, यतीमो, बेसहारा विधवा औरत और बच्चों को राशन वितरित किया गया जिसमें मिठाई, कपड़े, जूते, दीपक, रिफाइंड, दाल, चावल, चीनी, आटा, साबुन, सर्फ आदि सामग्री वितरित की इस प्रोग्राम में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गुलफराज़ अली जी ने सभी मेहमानों से अपील की कि वह अपने अपने गली और मौहल्लों को स्वच्छ रखें साफ-सुथरा रखें और अपने गाँवव बस्ती में सफाई का खास ख्याल रखें अंजुम फातिमा जी ने सभी आने वालों से कहा कि वो पानी साफ सुथरा पिए उबालकर पीए और रात व दिन मे पानी को ढका रखें और अपने बर्तनों को अच्छे से सांस सुथरा रखें अगर आपके बर्तन और खान-पीन के अंदर साथ सफाई होगी तो आप बीमार नहीं होंगे बीमारियां आपसे दुर भागेगी, आख़िर में ट्रस्ट के सचिव श्री एम०अ०साबरी जी ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए गुजारिश की कि सब अपने बच्चों को ज्यादा ज्यादा पढ़ाएं क्योंकि शिक्षा ही हमको बताती है कि असली जिंदगी क्या है कुछ लोग जो शिक्षा से दूर है, दुनिया में जिंदा होते हुए भी मुर्दो के मान्नींद है, आज हम लोग दिपावली मना रहे है, लेकिन मै अपने तजुर्बे से एक बात कहता हूँ, कि सबसे अच्छे हाथ वो है, जो सेवा के लिए उठे प्रार्थना तो सभी करते है, मेरी आपसे यह गुजारिश है, कि इस वक्त हम लोग दिपावली मना रहे है, हम अपने बच्चों के साथ साथ पड़ोस के बच्चों का भी ख्याल रखें, इस मौके पर मास्टर जाबिर, ज़ेड०एच०संदीप कुमार जी और सभी ट्रस्टीगण मौजूद रहे, और लाभर्थियों में रामकली, लहरा, गुलशन, जानू, मोदी, वर्षा, समीना, जमीला, नूरजहां, महाराज, फरजाना, हाजरा, बानो,दिलशान व मोनू आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours