हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। धन्वंतरी जयंती के अवसर पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ईदगाह चौराहे स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि गौरव गोयल व नगर संघचालक जलसिंह सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम से पूर्व हवन-यज्ञ किया गया, अतिथियों द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि भगवान धन्वंतरी ने आयुर्वेद चिकित्सा के साथ-साथ प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया था।आयुर्वेद में विभिन्न प्रकार के बीमारियों का बड़ा सरल उपाय मौजूद है, तथा आज के दूषित वातावरण में आयुर्वेद चिकित्सा ही से ऐसे रोगों का मुकाबला किया जा सकता है, जो अन्य चिकित्सा पद्धति से संभव नहीं है, आयुर्वेदिक चिकित्सा तथा योग भारत की प्राचीन पद्धति है।अध्यक्षता करते हुए डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग और प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से मनुष्य अपना जीवन तनाव मुक्त बना सकता है।संचालन एसोसिएशन के महामंत्री डॉ.रामपाल शर्मा ने किया।एसोसिएशन की ओर से अतिथिगणों एवं कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।आयुष के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ०सुधीर गुप्ता, डॉ० हरविंदर सिंह,डाॅ.प्रदीप त्यागी को आयुष रत्न उपाधि देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ०अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, डॉ०विनोद गुप्ता, डॉ०प्रेम कटारिया,डॉ. विजय मनोत,डॉ.ऋषि पाल, डॉ०वीरेंद्र सैनी, डॉ०विपिन कपूर, डॉ०विपुल मलिक, डॉ०राकेश कौशिक,डॉ प्रदीप त्यागी, डॉ०अजय शर्मा, राम कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश शर्मा, डॉ० आलोक कुमार, डॉ० अंकुर सैनी, डॉ० जयपाल सैनी, डॉ. विष्णु प्रिया वर्मा, राजकुमार उपाध्याय,अशोक वर्मा, डॉ० अरुण वर्मा, डॉ० सुरेश शर्मा, डॉ०वीके बंसल, डॉ० अशोक पुंडीर, डॉ. सुरेंद्र धीमान,डॉ० शिवकुमार, डॉ० वीके सिंह, सत्येंद्र सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours