हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। दिनांक 23/24 अक्टूबर 2019 रात्रि को आई०जी० गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम गौ संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद हरिद्वार व प्रभारी निरीक्षक गौवंश श्री पी०सी० मठपाल के पर्यवेक्षण में गौवंश हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा तथा थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना बहादराबाद अंतर्गत ग्राम मुस्तफाबाद नदी किनारे जंगल मे दबिश दी गयी तो मौके पर जुल्फाम पुत्र इस्माइल निवासी मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद, हरिद्वार को गौकशी करते हुए गौ मांस मय उपकरण गिरफ्तार कर लिया गया जिसके अन्य साथीगण आजम पुत्र असलम, शमीम पुत्र जमील उर्फ गोप मुकर्रम पुत्र याकूब, सोनू पुत्र महबूब व इसराइल पुत्र इलियास समस्त निवासीगण ग्राम मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार रात्रि व गन्ने के खेतों के फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, मौके पर 305 किलोग्राम गौ मांस मय उपकरण (02 कुल्हाड़ी, एक तराजू मय बाट, लकड़ी का गुटका) व अभियुक्तों द्वारा गौमांस सप्लाई करने में प्रयोग की जा रही मोटर साइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर यू०के०17 ए-4984 को बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहादराबाद मे धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है, बरामदगी 305 किलोग्राम गौ मांस 02 कुल्हाड़ी एक लकड़ी का गुटका एक मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पलेंडर यू०के०17 ए-4984 पुलिस टीम का विवरण उ०नि० दीपक लिंगवाल, गौवंश उ०नि०शरद सिंह,गौवंश हे०का०(प्रो) दिनेश जुयाल थाना बहादराबाद, का० राकेश, गौवंश का०प्रवीण खत्री, गौवंश का० हरजिंदर थाना बहादराबाद।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours