हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना गैरसैंण के अंतर्गत दिनांक 14/08/2019 को कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना गैरसैंण में आकर श्रीमती अनिता देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी धारापानी थाना गैरसैंण जनपद चमोली उम्र 22 वर्ष की गुमशुदगी लिखवायी थी। जिस पर थाना गैरसैंण द्वारा तुरंत खोजबीन का कार्य शुरू किया गया। थाना पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के माध्यम से उक्त महिला से संपर्क किया गया, तो महिला द्वारा अपने को दिल्ली में होना बताया गया व संपर्क करके महिला को बहुत कोशिशो के बाद वापस बुलाया गया, जिस पर महिला वापस लौट के आ गयी, जिसको मु०अ०स० 17/19 धारा 365 IPC में गुमशुदा उक्त महिला को माननीय न्यायालय गैरसैंण के समक्ष बयान अंतर्गत धारा 164 CRPC के उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा जनपद पुलिस की भूरी भूरी प्रंशसा भी की गई हैं पुलिस टीम मेें उ०नि० प्रदीप कोहली, का० विपिन रावत  एस०ओ०जी० मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours