हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस के निर्देशन में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने, उन्हें शिक्षित करने व उनके पुनर्वास हेतु ''ऑपरेशन मुक्ति'' अभियान के तहत अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थी अभियान के तहत प्रथम टीम द्वारा सत्यापन की कार्यवाही करने के दौरान हरकी पैड़ी हरिद्वार में एक बच्चा लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रिंस पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम अमरोली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष है उक्त बच्चे का मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत कर राजकीय बाल गृह रोशनाबाद हरिद्वार भेजा गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours