हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस के आदेश अनुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान धीरे धीरे कारगर साबित हो रहा है पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशे में लिफ्ट लोगों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है इसी क्रम में सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 84 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस शिवालिक नगर BSNI तिराया पर चेकिंग कर रही थी तभी एक युवक स्कूटी पर सवार आता हुआ दिखाई दिया, जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया, इशारा देखते ही युवक घबरा गया, जिससे पुलिस को युवक पर शक हो गया और उसकी तलाशी ली गई, तलाशी में मुकेश कुमार पुत्र संजय निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार की गाड़ी एक्टिवा स्कूटी नंबर यूपी 20 बी के 5935 में 84 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस चेकिंग टीम में सीपीयू प्रभारी दिनेश पवार, एस.आई. जयवीर, कांस्टेबल मेहताब आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours