हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में हरमिलाप मिशन जिला चिकित्सालय तथा चैनराय महिला चिकित्सालय चकित्सा प्रबन्धन समिति के वित्तीय वर्ष 2019-20 की बैठक ली। जिलाधिकारी ने समिति सदस्यों की उपस्थिति में कार्यो के बजट हेतु सर्शत अनुमोदन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन निर्माण कार्या तथा क्रय कार्यो हेतु अनुमोदन दिया गया है वह सभी कार्य समिति प्रोक्योरमेंट रूल के हिसाब से कोषाधिकारी हरिद्वार की सहमति से किये जायें। चैनराय महिला चिकित्सालय की बैठक में सीएमएस को चिकित्सालय में पर्याप्त आक्सीजन की उपलब्धता 24 घण्टे सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सीएमस श्रीमती शिखा जगपांगी ने चिकित्सालय में मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए इटीपी तथा एम्बुलेंस की आवश्यकता बतायी, जिसके लिए डीएम ने अलग से प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
डीएम ने दोनों चिकित्सालय के अधीक्षकों को निर्देश दिये कि भोजन सफाई आदि के लिए चल रहे टेण्डर नवीनीकरण या नया टेण्डर करने से पहले समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की सहमति अवश्य लें। सम्बधित फर्म को से गुणवत्ता सुधार हेतु चेतावनी दें। भोजन सफाई कार्यो में मिल रही गुणवत्ता की शिकायत को गम्भीरता से लें। डीएम ने जिला चिकित्सालय में ट्रांसफर के हो कर चले जाने के बाद भी सालों तक अपना ताला लगाकर जा चुके अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की भी बात कही। ऐसे सभी भवनों को सीएमएस को ताला तोड़ अपने कब्जे में लेने के आदेश दिये। जिला चिकित्सालय में मा0 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार तीन डाटा एंट्री आॅपरेटरों हेतु तीन कांउटर बनाये जाने, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर रैंप तथा किन्नरों हेतु अगल शौचालय निर्माण हेतु रूपये 426476/के बजट प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आउट सोर्स एजेन्सी के माध्यम से एवं पूर्व में कार्यरत संविदा कर्मियों के वेतन पर कुल 2750000/ रूपये का अनुमानित बजट प्रस्ताव। वित्तीय वर्ष वर्ष 2019-20 में कुल 05 कम्प्यूटर/प्रिंटर्स हेतु रूपये 250000/ बजट प्रस्ताव। निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा दिनांक 06.07.2019 के निरीक्षण में चिकित्सालय के शव गृह हेतु 02डीपफ्रीजर (चार शव वाला) तथा 10 (फ्लाई किलर मशीन) को क्रय करने हेतु लगभग 06 लाख रूपये सम्भावित व्यय हेतु अनुमति का प्रस्ताव। चिकित्सालय हेतु पूर्व में किये गये पार्किंग/संविदा पर रखे गये आउट सोर्स एजेन्सी का नवीनीकरण/निविदा प्रक्रिया तथा सफाई-धुलाई/कन्टीनजेन्सी एवं भोजन व्यवस्था हेतु नयी निविदा प्रक्रिया आमंत्रित किये जाने हेतु प्रस्ताव के अनुमोदन/सहमति। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त सभी कार्यो की अनुमति क्रय व्यय अध्याप्ति नियमावली के अनुसार ही किये जाए। चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक एवं पैथोलाॅजी लैब हेतु 2.50 लाख रूपये से नीचे रिजेन्ट आदि कोटेशन के द्वारा क्रय करने हेतु अनुमोदन/सहमति हेतु प्रस्तुत। रक्त कोष की छत मरम्मत हेतु रूपये 993019/ व्यय आगणित, जिसका व्यय रक्त कोष यूजर से किया जाएगा तथा चिकित्सालय तथा आवासीय भवनों में लघु निर्माण कार्य के अन्तर्गत चिकित्सालय के आवासीय अनावासीय भवनों की मरम्मत/रंगाई-पुताई एवं चिकित्सालय के समस्त कक्ष, वार्डों तथा शौचालयों में टाईल्स/मरम्मत आदि का कार्य किया जाना है। होम्योपैथिक ओपीडी के निकट शौचालय के निर्माण का कार्य/मोर्चरी की मरम्मत का कार्य। जनरेटर हेतु शेड का कार्य सहित अन्य मरम्मत के कार्य किये जाने है, जिसका अवर अभियंता द्वारा कुल स्टीमेट 50 लाख रूपये आगणित किया गया है, का बजट प्रस्ताव अनुमोदन किया गया। चिकित्सालय के मोर्चरी में दो सेपटिक टैंक जिसमें लगभग 50 हजार व्यय सम्भावित प्रस्तावित, आवासीय तथा चिकित्सालय में सीवरेज सिस्टम की मरम्मत हेतु 25 हजार रूपये का अनुमानित व्यय प्रस्तावित। चिकित्सालय के गैस्टरूम की टूट फूट की मरम्मत तथा रंगाई/पुताई हेतु 30 हजार रूपये सम्भावित प्रस्तावित तथा डेस्टीटूट वार्ड के लिए दवाई स्थानीय व्यवस्था पर खरीद की अनुमति, डेस्टीटूट वार्ड के मरीजों की (जांच, रेफर) हेतु स्थानीय स्तर पर निजी चिकित्सालय से करार/व्यवस्था की अनुमति। जिलाधिकारी ने शासन से अप्रूव दरों पर ही खरीद करने को कहा। रक्त कोष हेतु एक एम्बुलेन्स की सांसद/विधायक निधि से उपलब्ध कराने हेतु अनुमोदन।एम्बुलेन्स उपलब्ध होने की दशा में एक वाहन चालक रक्त कोष हेतु तथा एक वाहन चालक चिकित्सालय के रिक्त पद पर आउटसोर्स के माध्यम से संविदा पर रखने हेतु अनुमति मांगी। प्रमुख अधीक्षक कार्यालय की मरम्मत/साज-सज्जा/फर्नीचर आदि की व्यवस्था हेतु अनुमानित 125000/ व्यय की अनुमति। चिकित्सालय की सीढ़ी के पास एक गेट लगाने की अनुमति। लेप्रोस्कोपिक कैमरा, काॅटरी एवं आयुष्मान लाभार्थी को अन्य आपरेशन के सामान हेतु लगभग 4.00 लाख रूपये व्यय किये जाने की अनुमति का प्रस्ताव, ई0एन0टी0 सर्जन हेतु आॅप्रेटिंग माईक्रोस्कोप, सर्जिकल इन्सट्रूमेन्ट के लगभग 3.00 लाख रूपये व्यय की अनुमति का प्रस्ताव। चिकित्सालय में 24 घंटे जलापूर्ति हेतु समरसेबिल लगाने हेतु 3000000/ का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में जल निगम से रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिला चिकित्सालय एवं मेला चिकित्सालय में बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासों पर नई विद्युत वायरिंग लगवाने हेतु कुल अनुमानित लागत 850000/ प्रस्तावित की गयी है। चिकित्सालय के बायोवेस्ट मेडिकल वेस्ट उठान हेतु मेडिकल पौल्यूशन कन्ट्रोल कमिटी रूड़की के लम्बित बिलों के भुगतान की अनुमति। पीएम हाउस के पीछे पेड़ कटवाने के संबंध में जिलाधिकारी ने वन विभाग से अनुमति लेकर करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार श्रीमती सरोज नैथानी, मुख्य कोषाधिकारी तंजीम अली, सांसद हरिद्वार प्रतिनिधि, विधायक हरिद्वार प्रतिनिधि, मेयर प्रतिनिधि, विशेष आमंत्रित सदस्य, समाज सेवक आदि उपस्थित थे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours